
लंदन। लंदन में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। शुक्रवार को हुई इस घटना में हमलावर ने पांच लोगों को घायल कर दिया था, जिनमें से दो लोगों की मौत उपचार के दौरान हो गई थी। आईएस ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कई देशों के समूह का जिक्र करते हुए कहा लंदन हमला करने वाला व्यक्ति आईएस लड़ाका था। उसने गठबंधन देशों के नागरिकों को निशाना बनने के आह्वान के जवाब में ऐसा किया। आईएस की ओर से हमलावर से संबंध को लेकर कोई सबूत पेश नहीं किया गया है।
लंदन पुलिस काउंटर टेररिज्म टीम के हेड नील बसु ने मीडिया को बताया कि हमलावर की पहचान 28 वर्षीय उस्मान खान के रूप में हुई है। खान को साल 2012 में आंतकवादी गतिविधियों में दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई थी, उसे 2018 में जेल से रिहा किया गया था। बीते शुक्रवार को ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज पर उस्मान खान ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देते हुए 5 लोगों को घायल कर दिया था, जिसमें से दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उसने एक्प्लोजिव जैकेट पहन रखी थी, जो जांच में नकली पाई गई थी।
पाठको की राय