दुर्भाग्य को भी सौभाग्य बनाएंगे दो राजयोग

नई दिल्ली। इस साल अक्टूबर के महीने में कई ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। बुद्धि और व्यापार के कारक बुध 1 अक्टूबर के दिन अपनी ही राशि में प्रवेश करने वाले हैं। कन्या राशि में बुध के प्रवेश से दो राजयोगों का निर्माण होने वाला है, जो कुछ राशियों के भाग्योदय का कारण भी बनेंगे। रात 8:39 पर 1 अक्टूबर के दिन बुध ग्रह सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।बुध के प्रवेश करते ही भद्र राजयोग का निर्माण होगा। वहीं, सूर्य देव पहले से ही कन्या राशि में विराजमान रहेंगे, जिसके परिणाम स्वरूप बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण भी होगा। फिर 7 अक्टूबर के दिन बुध स्वाति नक्षत्र और 31 अक्टूबर के दिन विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। इसलिए आइए जानते हैं कन्या में बुध के प्रवेश से बने बुधादित्य राजयोग और भद्र राजयोग किन राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं-
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए कन्या राशि में बुध का प्रवेश बेहद ही शुभ माना जा रहा है। व्यापार में निवेश के लिए आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा जाहिर करने के अनेक मौके मिलेंगे। सेहत में भी पहले से सुधार नजर आएगा। लव लाइफ में रोमांस बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें। बच्चों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
बुध में बने बुधादित्य राजयोग और भद्र राजयोग मिथुन राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाले हैं। कार्य से जुड़ी विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहेगा। व्यापार में बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिनसे आपको आर्थिक लाभ होगा। वहीं, विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को बुध के गोचर से फायदा मिलेगा। दो राजयोगों के निर्माण से आपकी आय में वृद्धि होगी। परिवार में सुख संपदा बनी रहेगी। पूर्व में किया गया निवेश आपके लिए शुभ समाचार लाएगा। वहीं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात होना भी संभव है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button