30 मई से बनेगा शुभ ‘लक्ष्मी योग’, इन राशियों को भी खूब मिलेगा धन

 वैदिक ज्योतिष के अनुसार समय-समय पर ग्रहों की स्थिति और चाल बदलने से सभी राशि के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही माह के अंत में 30 मई को शुक्र ग्रह भी अपना स्थान परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह शाम 7 बजकर 29 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान मकर राशि में लक्ष्मी योग बनने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार लक्ष्मी योग मकर राशि वालों के लिए तो विशेष लाभकारी होगा ही साथ ही ग्रह गोचर से कई अन्य राशियों को भी जमकर लाभ होने वाला है। लक्ष्मी योग कई राशियों के जीवन में धन का आगमन करने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर काफी लाभकारी होने वाला है। बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह तय हो सकता है। घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

मिथुन राशि

शुक्र के गोचर से बनने जा रहे लक्ष्मी योग से मिथुन राशि वालों को शुभता और धन लाभ दोनों प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छी बनेगी। आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। सूर्य के प्रभाव से पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं स्टॉक मार्केट, लाॅटरी से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। नौकरी में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

ज्योतिष के अनुसार 30 मई को शुक्र कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कई लोग कर्क राशि के जातकों की ओर आकर्षित होंगे। इस समय आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेगी। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

मकर राशि

शुक्र के गोचर से बनने जा रहे लक्ष्मी योग से मकर राशि वाले मालामाल होने वाले हैं। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। मेहनत करने वालों को बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों कई तरह के लाभ हो सकते हैं। लव अफेयर शादी में बदल सकता है। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button