भाजपा ने चुनावी मोर्चे पर उतारी संयुक्त टीम, बरसा जन आशीर्वाद

भोपाल.
भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा में अब बाहर के भाजपा नेताओं के शामिल होने का क्रम तेजी से शुरू हो गया है। भोजपुरी गायक एवं फिल्म स्टार रवि किशन के बाद अब मनोज तिवारी भी शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी आज शामिल हो रहे हैं। विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा आज चितरंगी विधानसभा से प्रारंभ हुई जो सिहावल, चितरंगी एवं सिंगरौली विधानसभा में रात को समाप्त होगी। इस दौरान विभिन्न कस्बों, शहरों व गांवों में यात्रा का भव्य स्वागत होगा।

जन आशीर्वाद यात्रा में सिंगरौली में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी शामिल होंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद आज लखनादौन से प्रारंभ हुई। यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह शामिल रहेंगे।  इंदौर संभाग की यात्रा का प्रारंभ खरगौन के मेनगांव से हुआ।  यात्रा में खरगौन एवं धार में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व वरिष्ठ नेता शामिल हुए।  

मालवा क्षेत्र की यात्रा सुबह आलोट से प्रारंभ हुई। उसके बाद यात्रा झूटावत, कोयल पपेया, महिदपुर रोड, डेलची बुजुर्ग, बंजारी, महिदपुर सिटी, झारड़ा फंटा, घट्टिया, भैरवगढ़ होकर उज्जैन में प्रवेश करेगी। यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया शामिल हुए।  ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा भिण्ड से शुरू हुई। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  प्रभात झा एवं मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शामिल होंगे।

जन-जन का जमकर मिल रहा आशीर्वाद
भाजपा की इस जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेता जहां-जहां इस यात्रा में शामिल होने पहुंच रहे हैं, वहां-वहां उनके स्वागत के लिए महिलाएं और बालिकाएं ज्यादा संख्या में पहुंच रही हैं। इसमें मुस्लिम परिवारों की महिलाएं भी शामिल रहती हैं। इसी तरह का दृश्य खरगौन में देखने को मिला। सीएम के स्वागत के लिए सभी वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का युवाओं में खासा क्रेज देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button