हनी सिंह को गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी

मुंबई

पॉपुलर रैपर और सिंगर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद हनी सिंह ने इस बात का दावा किया है और दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को हनी सिंह दिल्ली पुलिस के हेडक्वार्टर पहुंचे और दावा किया कि उन्हें गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है। गोल्डी बरार वही शख्स है, जिसने पिछले साल पंजाब के मशहूर सिंगर और पॉलिटिशियन सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई थीऔर पुलिस को अभी भी जिसकी तलाश है।

बुधवार को हनी सिंह दिल्ली पुलिस के हेड क्वार्टर पहुंचे और धमकी भरे फोन कॉल के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मीडिया के लोगों के साथ आपबीती साझा की। हनी सिंह के मुताबिक, वे पूरे मामले में पुलिस से सलाह लिए बिना कुछ भी नहीं कहना चाहते थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके स्टाफ मेंबर के पास गोल्डी बरार नाम के एक शख्स का फोन कॉल आया था, जिसने उन्हें धमकी दी है। हनी सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें हमेशा लोगों से प्यार मिला है। लेकिन यह पहली बार है, जब उन्हें धमकी भरा कॉल आया है। हनी सिंह ने यह खुलासा भी किया कि धमकी मिलने के बाद से वे डरे हुए हैं, इसलिए उन्होंने दिल्ली पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोल्डी बरार का पूरा नाम सतविंदरजीत सिंह है। 1994 में उसका जन्म हुआ और उसने बीए की डिग्री हासिल की है। सतविंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार पंजाब के मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। वह 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा चला गया था।गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है।  पिछले साल जब सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, तब गोल्डी बरार ने ही अपनी एक फेसबुक पोस्ट में इस घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली थी। उसने अपनी पोस्ट में लिखा था, "सचिन बिश्नोई दत्तरनवाली, लॉरेंस बिश्नोई और मैंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है। गोल्डी ने यह दावा भी किया था कि उसने विक्की मिद्दुखेरा की मौत का बदला लेने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button