01मई सोमवार का राशिफल

मेष

मेष राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा में सफलता प्राप्‍त होगी। दोपहर बाद किसी अधिकारी से विवाद होने पर तनाव बढ़ सकता है। सांयकाल के समय किसी योजना के पूर्ण होने से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है।

वृष

वृष राशि के लोगों को आज हर काम सावधानी से करने की जरूरत है। आज किसी अधिकारी से या फिर व्यापारी से अनबन हो सकती है। हालांकि अपनी सूझबूझ से आप स्थिति को नियंत्रण में कर लेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई वस्तु खरीदेंगे या फिर उपहार में मिल सकती है। समाज में सम्मान बढ़ेगा और आपके योगदान की सराहना होगी।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ नहीं दे रहा है और आज आप किसी मामले में अपने मन के अनुसार परिणाम न मिलने की वजह से कुछ परेशान रहेंगे। राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट आ सकती है। किसी नवनिर्माण की रूप रेखा बनेगी और आपके पुण्‍य कार्यों का शुभ फल आपको प्राप्‍त होगा। रात्रि के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं और आपका खर्च भी हो सकता है।

कर्क

कर्क राशि वालों का दिन शुभ है और आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। आज की ग्रहदशा आपके लिए भाग्योदय कारक है। जीवन साथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। अच्‍छे कार्य में आपको शुभ फल प्राप्‍त होगा। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, कुछ वक्‍त आराम करें।

सिंह

आज का दिन आपको धन के मामले में मिलेजुले फल देने वाला होगा। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। हर कार्य में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और रोजगार के संबंध में शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। आज आपके क कुछ संकल्पित कार्य सिद्ध होने पर मन प्रसन्‍न होगा।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए शुभ योग बन रहे हैं और आज आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सुख समृद्धि प्राप्‍त होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराएं नहीं और अपने काम पर फोकस करें। मन प्रसन्न रहेगा और मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला

तुला राशि वालों का दिन शुभ है और आपके सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की आशंका है, ऐसे में सावधान रहें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्‍य अनुकूल है, लेकिन आज आपका अधिकांश वक्‍त दूसरों की मदद करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख में नहीं है। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने से कुछ साथी असहज हो सकते हैं। सांयकाल के वक्‍त सामाजिक कार्य में अपना योगदान देंगे।

धनु

धनु राशि के लोग आज कुछ परेशान रहेंगे और आज वातावरण कुछ विपरीत हो सकता है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से सब कुछ आसान कर लेंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण आपको आज दौड़भाग अधिक करनी पड़ सकती है। रात्रि का समय खुशी में परिवार के साथ बीतेगा।

मकर

मकर राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय तनाव न लें। दोस्तों के साथ रुपये-पैसों का व्‍यवहार न करें। जोखिम के कामों से दूर रहें और किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है। आज आपको किसी खास सफलता के मिलने से हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ लग सकता है और आपके पैसों की वजह से रुके कुछ कार्य पूर्ण हो सकते हैं। दिन के उत्तरार्द्ध में आपको किसी फंसी पेमेंट की प्राप्ति हो सकती है। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय परिवार के साथ मौज में बीतेगा।

मीन

मीन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपको संतान के करियर से संबंधित कोई सुखद समाचार प्राप्‍त होगा। आज का दिन अच्छा है, जिन युवाओं ने अभी अपने करियर का आरंभ किया है उन्‍हें आज लाभ होगा। आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button