21 जुलाई शुक्रवार का राशिफल

मेष राशि– मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर भ्रमित रहेंगे। प्रेमी जन के प्रति नजदीकी बढ़ेगी। शाम के समय घर में मित्रगण आ सकते हैं। वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। नसों में खिंचाव के कारण दर्द हो सकता है।

वृषभ राशि– व्यापार में आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। घर की सजावट में आप काफी ध्यान देंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। बाहर का भोजन करने से बचें। (आज का राशिफल 21 जुलाई 2023)

मिथुन राशि– अधूरे कार्य आप समय पर पूर्ण कर लेंगे। आपके सम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी।

कर्क राशि– शत्रुओं की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। दोपहर को आपके घर में कुछ परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। व्यापार में बड़े अनुबन्ध करने के लिये दिन शुभ है।

सिंह राशि– नया और रचनात्मक करने का प्रयास करेंगे। आपके व्यक्तित्व से लोग काफी आकर्षित रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विधिक मामलों को लेकर लापरवाही न करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। हित शत्रुओं से सावधान रहें।

कन्या राशि– आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम के समय आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। व्यापार के लिये मित्रों से सहयोग ले सकते हैं।

तुला राशि– नम्रता बनाये रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नम्रता का भाव रखें। परिवार को लेकर कुछ भावनात्मक रहेंगे। नये कार्यों में निवेश शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक अनुबन्धों को समय से पूर्ण कर लेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्ध मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि– माता-पिता की आज्ञा लेकर ही नये काम शुरू करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। छोटी-मोटी परेशानियों को आसानी से मैनेज कर लेंगे। धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। बच्चों के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे।

धनु राशि- आप लोगों के छिपे हुए मनोभावों को समझ लेंगे। प्रेम सम्बन्धों में नयापन बढ़ेगा। धर्म-कर्म में आपकी अभिरुचियाँ बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको परेशानी होगी। छात्रों के लिये दिन शुभ नहीं है।

मकर राशि– कार्यों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। ऑफिस में किसी व्यक्ति के साथ झड़प होने की सम्भावना है। इसके कारण आपका मन अशान्त हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको इष्ट मित्रों से सलाह ले लेनी चाहिये। गम्भीर विषयों का अध्ययन करने के लिये दिन बहुत ही शानदार है।

कुंभ राशि–प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। जॉब में बदलाव की सम्भावना बन रही है। धन कमाने के नये अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी आपकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें।

मीन राशि– आपका दिन बहुत शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिल सकता है। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। माता-पिता के साथ अनबन दूर होगी। प्रेमी जन के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button