मुरैना में जमीनी विवाद में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, तीन गंभीर घायल; सभी एक ही परिवार के

मुरैना.

मध्य प्रदेश के मुरैना में दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में 2 पुरुष और 1 महिला हैं। शुक्रवार सुबह जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठियां चलीं। इसी बीच एक पक्ष से फायरिंग शुरू हो गई।

देखते ही देखते पांच लोगों की मौत हो गई। गांव में पांच लोगों की हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और पड़ताल शुरू की।

 इसी बीच एक पक्ष से फायरिंग शुरू हो गई। देखते ही देखते पांच लोगों की मौत हो गई। गांव में पांच लोगों की हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और पड़ताल शुरू की।

घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर एक परिवार के लोगों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और और एक के बाद एक पांच लोगों पर निशाना साध गोली मार देता है। उसे पास ही खड़ी महिला और कुछ लोग उसे देखते रहते हैं। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाएं जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर किया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुरैना जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र के लेपा-भिड़ौसा गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मामला जमीनी विवाद का था। शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने पहले से ही लाठियां जमा कर ली थीं जैसे ही विवाद शुरू हुआ अपनी-अपनी लाठियां लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इसी बीच एक पक्ष के दो लोगों ने बंदूक से फायर कर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल, पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।

10 साल पुराना विवाद?

मुरैना के इस खूनी संघर्ष की वजह 10 साल पुराना विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुरानी लड़ाई है। 10 साल पहले मृतकों के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिजन की हत्या की थी। दिमनी से कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह भी लेपा भिडोसा गांव के रहने वाले हैं।

वायरल वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

मुरैना के वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठियां बरसा रहे हैं। वीडियो में बच्चे रो रहे हैं। महिलाओं की भी आवाज आ रही है। इसी बीच एक युवक आता है और और एक के बाद एक पांच लोगों पर निशाना साध गोली मार देता है। उसे पास ही खड़ी महिला और कुछ लोग उसे देखते रहते हैं। इसमें साफ दिख रहा है कियुवक बंदूक लेकर लगातार फायर कर रहा है। वह बंदूक लेकर सामने से लोगों को गोली मार रहा है। देखते ही देखते पांच लाशें जमीन पर पड़ी नजर आती हैं। इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। फिलहाल, गांव के लोग दहशत में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button