3 दिनों तक रहेगा अमावस्या दोष, इन राशियों वाले की बढ़ेंगी मुश्किलें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों के राजा सूर्य का हर महीने गोचर होता है। 15 मई को सूर्य वृष राशि में गोचर करेंगे। उसके 4 दिन बाद ही चंद्रमा वृष राशि में आएंगे। इस प्रकार शुक्र वृष राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति करेगा। यह अमावस्या दोष का कारण बनेगा। 19 मई से बन रहा अमावस्या दोष 3 दिनों तक रहेगा। यह अवधि कुछ लोगों के लिए कष्टकारी साबित हो सकती है।

वृष राशि

वृष राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति के कारण अमावस्या दोष का निर्माण होगा, जो इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि

अमावस्या दोष तुला राशिवालों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। इन लोगों को त्वचा संबंधी समस्या या बुखार हो सकता है। शत्रु भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को अमावस्या दोष नुकसान पहुंचा सकता है। वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। कार्य में असफलता मिल सकती है। तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button