Exchange Offer के साथ काफी सस्ते में खरीदें iPhone 11

नई दिल्ली

iPhone 11 को लॉन्च हुए लंबा समय हो चुका है। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। इसकी मदद से आपके लिए ये स्मार्टफोन खरीदना आसान हो जाएगा। साथ ही इन टिप्स को फॉलो करते हुए आप इस फोन को बंपर डिस्काउंट के साथ भी खरीद सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है? तो चलिये इसके बारे में आपको भी बताते हैं-

APPLE iPhone 11 (128 GB) को आप Flipkart से ऑर्डर कर सकते हैं। इस फोन की MRP 48,900 रुपए है और आप इसे 6% डिस्काउंट के बाद 45,499 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही इस पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। HDFC Bank Credit Card से पेमेंट करने पर अलग से डिस्काउंट भी मिल सकता है। लेकिन इतना डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपके पास चुनिंदा बैंक का कार्ड होना जरूरी है।

इसके अलावा आपको Exchange Offer के तहत अलग से डिस्काउंट मिल सकता है। अगर आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक है तो आप इसे फ्लिपकार्ट को वापस कर सकते हैं। इसके बदले आपको 30 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन इतना डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए और ये पुराने फोन के मॉडल पर भी डिपेंड करता है।

आज ऑर्डर करने पर ये फोन कल तक आपके घर पर डिलीवर कर दिया जाएगा। स्पेसिफिकेशन को लेकर भी आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। फोन में 6.1 inch Liquid Retina HD Display मिलने वाला है। इसमें डुअल रियर कैमरा भी दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 12MP का मिलता है। इसके अलावा फोन में 12MP Front Camera भी मिलता है। इसकी वजह से आपको पिक्चर भी काफी बेहतर मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button