चंद्रयान-3: बच्चों ने बनाई वेलकम रंगोली मंदिरों में मंत्र-हवन

भोपाल

चंद्रयान-3 के चांद पर लैंडिंग (शाम 6.4 बजे) का शहर को बे्रसब्री से इंतजार है। सफल लैंडिंग के लिए जहां शहर के बच्चों ने रंगोली बनाई है वहीं 2 दिन से लगातार मंदिरों में यज्ञ-हवन भी हो रहे हैं। गायत्री मंदिर में आज सुबह से मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया। शाम को कई स्कूलों में बच्चों को चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग दिखाई जाएगी। कई संस्थाओं ने भी इस लैंडिंग को लाइव दिखाने की व्यवस्था की है।

गायत्री मंदिर :  ॐ भूभुर्व: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं मंत्रों की गूंज
भारतीय चंद्रयान-3 आज शाम को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरे, इस कामना के लिए शहर के कई मंदिरों हवन, पूजन और भोलेनाथ का अभिषेक, पूजन किया जा रहा है।  अनेक मंदिरों में मंगलवार को हनुमान चालीस का पाठ भी हुआ। शैक्षणिक संस्थाओं में भी विज्ञान के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इसकी विस्तार से जानकारी दी गई।  लैंडिंग के समय शाम को लोग घर-मंदिरों में ओम नम: शिवाय का जाप भी करेंगे। इधर, ओम शिव शक्ति सेवा मंडल ने इंद्रपुरी शिवालय में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए तिरंगा थामकर प्रार्थना की। वहीं, संस्कृति बचाओ मंच के तत्वावधान में टीटी नगर स्थित मां वैष्णो देवी दुर्गाधाम मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ का दूध, दही और जल से अभिषेक किया गया।

स्कूलों में  लैंडिंग का होगा लाइव प्रसारण
प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा।  इसके लिए स्कूलों में शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक लाइव प्रसारण की व्यवस्था  करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों को उपस्थित रहना होगा।  इस संबंध में मंगलवार को लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जो विद्यार्थी इस प्रसारण को नहीं देख पाएंगे, उन्हें अगले दिन 24 अगस्त को कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग दिखाने की व्यवस्था की करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button