कांग्रेस ने कर्नाटक एमएलसी उपचुनाव में शेट्टार को उम्मीदवार बनाया

बेंगलुरु

कांग्रेस ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को राज्य विधान परिषद के उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। एमएलसी की तीन सीटों पर 30 जून को उपचुनाव होंगे। शेट्टार हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के महेश तेंगिंकाई से 34,000 वोटों के अंतर से विधानसभा चुनाव हार गए थे। वहां से चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद वह 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उपचुनाव के लिए कांग्रेस के अन्य दो उम्मीदवार तिप्पनप्पा कामकनूर और सिद्धारमैया सरकार में मंत्री एनएस बोसेराजू हैं। कर्नाटक में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सदस्य लक्ष्मण सावदी, बाबूराव चिंचानसुर और आर शंकर के इस्तीफे के बाद इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

कांग्रेस ने नड्डा, अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ करायी शिकायत दर्ज

बेंगलुरू
कर्नाटक कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ शहर की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस ने इसके अलावा चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद के खिलाफ गांधी का एक एनिमेटेड वीडियो जारी करने के लिए भी शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है।

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रवक्ता रमेश बाबू ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505 (2), 553 (ए), 120 (बी), 34 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा क मालवीय ने 17 जून को अपने आधिकारिक अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दावा किया गया था कि गांधी भारत के बाहर अपनी यात्राओं पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं।

खड़गे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और गांधी देश को तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे झूठ की फैक्टरी को बंद करने का फैसला किया है। भाजपा इससे बच सकती, क्योंकि यहां उनकी सरकार थी। तब तथ्य-जांच इकाई बंद हो गई थी। अब तथ्य-जांच इकाई को मजबूत किया जाएगा। मैं (प्रियांग खड़गे) पहले ही मुख्यमंत्री से बात कर चुका हूं।” खड़गे ने कहा कि सर्वनड्डा, मालवीय और सूद जैसे लोगों को उनके द्वारा अपने खातों से फैलाए गए ‘झूठ’ को साबित करना होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button