कोरोना ने एक बार फिर भारत में पसारे पैर, 24 घंटे में 12591 नए केस

नई दिल्ली

कोरोना ने एक बार फिर भारत में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 12591 केस सामने आए हैं. इस दौरान 29 लोगों की मौत हुई है. वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 5% के ऊपर पहुंच गया है. इससे पहले बुधवार को कोरोना के 10542 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इससे पहले मंगलवार को 7633 केस मिले थे.

देशभर में एक्टिव केस बढ़कर 65,286 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में 10,827 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक देश में 4,42,61,476 लोग ठीक हुए हैं.

– डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.46%, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.32% हो गया.
– देश में सबसे ज्यादा केस केरल में सामने आए हैं. यहां 3117 केस मिले हैं.
– इसके अलावा दिल्ली में 1,767, हरियाणा में 1,102 और महाराष्ट्र में 1100 केस मिले.

तीन दिन में 30 हजार से ज्यादा केस
 
दिन              केस

मंगलवार      7633
बुधवार        10542
गुरुवार        12591

किस राज्य में कितने केस?      

राज्य              केस
महाराष्ट्र         1,100
केरल              3117
कर्नाटक          318
तमिलनाडु       542
उत्तर प्रदेश     907
दिल्ली           1,767
छत्तीसगढ़     619
हरियाणा       1,102
 
इन 7 राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

राज्य              केस
महाराष्ट्र           6102
केरल               19,398
कर्नाटक           1,962
तमिलनाडु        3,563
उत्तर प्रदेश      4298
दिल्ली             6,046
छत्तीसगढ़       2776
हरियाणा         4,891
 
इससे पहले बीते बुधवार को देश में कोरोना के 10,542 नए मरीज मिले थे. जबकि संक्रमण दर बढ़कर 38 फीसदी हो गई थी. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महामारी से बुधवार को 38 संक्रमितों की जान गई थी. इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को कोरोना से 11 मरीजों की मौत हुई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button