भाजपा किसान मोर्चा की जिला कामकाजी बैठक संपन्न

सभी कार्यकर्ता भारत माता का मान बढ़ाने के लिए कार्य करें- जिलाध्यक्ष सोमानी
 
हर किसान वोटर को भाजपा की योजनाओं और विचारधारा से जोड़ना है –  किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत

धार
 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कामकाजी बैठक भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को संपन्न हुई । जिला बैठक के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोंदिया,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा जिला महामंत्री जयराम गावर,प्रकाश धाकड़, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,किसान मोर्चा जिला महामंत्री रतनलाल पाटीदार,विष्णु चौधरी,जिला प्रभारी जव सिंह परमार,आशीष गोस्वामी,पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश जाट, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी मंचासीन थे।

अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम महापुरषों के चित्रों पर दीप प्रज्वलित व पुष्पमाला अर्पित कर बैठक को विधिवत शुभारम्भ  किया गया। स्वागत भाषण किसान मोर्चा जिला महामंत्री रतन पाटीदार ने दिया। मंडल अध्यक्ष ने अतिथियों का पुष्पमाला तथा दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि धार जिले के किसान मोर्चा के  कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और हर कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं। हमारा एक प्रमुख कार्य और भी है हमे आगामी दिनों में धार जिले का एक जिला सम्मेलन करना है हमे हर किसान वोटर को भाजपा की योजनाओं और विचारधारा से जोड़ना है । किसानों के लिए किसान सम्मान निधि देने का काम भी भाजपा की सरकार कर रही है इसी के साथ प्राकृतिक खेती बोर्ड में किसान अपना पंजीयन कराएं तो उन्हें भी सरकार 900 रूपए देगी प्राकृतिक खेती के लिए हमारी सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान में लगी है।

किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया ने कहा कि हम पूर्व में भी एक बड़ा किसान सम्मेलन कर चुके हैं एक बार फिर से प्रदेश की योजना से जिला किसान सम्मेलन करना है यह वर्ष चुनावी वर्ष है और हमने 2018 के चुनावो में कांग्रेस के झूठे वादे भी देखे हैं इस लिए आज किसान मोर्चे के कार्यकर्ता की ज़िम्मेदारी सबसे बड़ी हैं। प्राकृतिक खेती के बारे में भी भाजपा की सरकार काम कर रही है
भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिन रात किसानों की प्रगति के  लिए कार्य कर रहे हैं भाजपा की सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और किसान फसल बीमा योजना भाजपा की सरकार में ही हुई है हम सब जानते ही की कांग्रेस झूटे वादे कर सरकार में आने के सपने देख रही है कांग्रेस का यह सपना केवल सपना ही रहेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि  हम सभी कार्यकर्ता भारतमाता का मान बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं आज किसानों के लिए भाजपा की प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कई ऐसे कार्य किए हैं जिनके बारे में कांग्रेस ने कभी सोचा भी नही था इस चुनावी वर्ष में मोर्चे के कार्यकर्ता को प्रवास करना पड़ेगा तब हम अपनी विचार धारा से किसानों को जोड़ पाएंगे। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी , जिले के मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रवि पाटीदार ने व आभार विष्णु चौधरी ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button