डुंगरिया माइक्रो सिंचाई और टिकटोली डिस्ट्रीब्यूटरी परियोजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री चौहान को जल-संसाधन मंत्री सिलावट ने धन्यवाद दिया
उज्जैन और ग्वालियर जिले में सिंचाई परियोजना से 6 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा सिंचित

भोपाल

जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की बैठक में डुंगरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना और टिकटोली डिस्ट्रीब्यूटरी परियोजना को पुनरीक्षित मंजूरी मिल गई है। मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर मात्रा में जल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में राज्य के किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही है। केबिनेट द्वारा आज जिन दो परियोजनाओं की पुनरीक्षित मंजूरी दी गई है, उससे लगभग 6 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र सिंचित किया जा सकेगा।

ग्वालियर जिले में टिकटोली डिस्ट्रीब्यूटरी लघु सिंचाई परियोजना से  सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना की अनुमानित लागत 44 करोड़ 90 लाख रूपए है। परियोजना से 3 हजार 700 हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

104 करोड़ की डुंगरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना

डुंगरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना उज्जैन जिले के महिदपुर विकासखंड में क्षिप्रा नदी पर प्रस्तावित है। परियोजना में 9.37 एम.सी.एम. के बाँध निर्माण और पाइप नहर का निर्माण किया जाएगा। परियोजना की लागत 104 करोड़ 74 लाख रूपए है। इससे 8 ग्राम में 3 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की सिंचाई होगी। परियोजना में 1.10 मेगावाट विद्युत खपत होगी। परियोजना से वन भूमि प्रभावित नहीं हो रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button