इंडस्ट्री में सबसे बेकार है दुर्योधन-शकुनि की जोड़ी, एक दिन इन्हें एक्सपोज करूंगी: कंगना रनोट

मुंबई।

कंगना रनोट ने एक बार फिर रणबीर कपूर और करण जौहर पर निशाना साधा है। बीते दिन कंगना ने नितेश तिवारी की रामायण पर बन रही फिल्म में रणबीर कपूर को राम के रोल में कास्ट किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। अब कंगना ने रणबीर कपूर को दुर्योधन और करण जौहर को शकुनि कहा है। कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए भी दोनों को जिम्मेदार ठहराया है।

कंगना ने सोशल मीडिया पर नोट शेयर करते हुए लिखा- रणबीर कपूर और करण जौहर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस के असली गुनाहगार हैं। इन्होंने मिलकर केस में सुशांत के खिलाफ झूठी और बेकार की बातें फैलाई हैं। इसके अलावा कंगना ने ये भी कहा कि रणबीर कपूर और करण जौहर की वजह से ही ऋतिक रोशन के साथ उनके रिश्ते बद से बदतर होते गए। कंगना ने दोनों पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने मिलकर उनके बीच चल रहे मनमुटाव में रेफरी का काम किया। कंगना ने लिखा- मैं कल की गई बातों को आज आगे ले जा रही हूं। इस इंडस्ट्री में कई तरह की बुराईयां हैं लेकिन इन सबमें सबसे खराब हैं दुर्योधन (व्हाइट रैट) और शकुनि (पापा जो) की जोड़ी। वो लोग खुद ये मानते हैं कि उन्हें और लोगों से सबसे ज्यादा जलन होती है, वो सबसे ज्यादा गॉसिप करते हैं और खुद को लेकर इंसेक्योर हैं। वो खुद को फिल्म इंडस्ट्री में गॉसिप की इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री कहते हैं। कंगना ने आगे कहा- पूरी फिल्म इंडस्ट्री ये बात जानती है कि करण जौहर-रणबीर कपूर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस के असली गुनाहगार हैं। इन लोगों ने उन्हें सुसाइड करने के लिए मजबूर कर दिया।

उन्होंने मेरे खिलाफ भी काफी गलत चीजें फैलाई हैं और मेरी और ऋतिक की लड़ाई में जबरदस्ती बीच में घुस पड़े और रेफरी का रोल लिया। तब से लेकर आजतक वो मेरी जिंदगी और करियर को तबाह करने के पीछे पड़े हुए हैं। कंगना ने आगे लिखा- क्योंकि मैं अब ये चीजें आपके सामने लाती हूं, आपको बताती हूं कि मेरे और मेरी फिल्मों के खिलाफ एक घिनौनी ढफ टीम लगातार काम कर रही है तो अब ये चीजें कुछ कम हुई हैं। लेकिन, आज मैं ये प्रण लेती हूं कि जब भी मैं उस पोजीशन में रहूंगी कि सच को सामने ला सकूं तो इन्हें जरूर एक्सपोज करूंगी। ये लोग डार्क वेब, स्पाई, हैकिंग जैसी किन चीजों में लगे हैं सब बताउंगी। मैं इस बारे में एक लंबे अरसे से बात करती आ रही हूं। मुझे सुनने के लिए आपका शुक्रिया! अब जब इनका खुद का करियर डूब रहा है तब इन्होंने दूसरों की बजाय अपनी जिंदगी पर ध्यान देना शुरू किया है। ऐसा नहीं होता तो इन लोगों के साथ इस इंडस्ट्री में काम करना बहुत मुश्किल हो जाता। कंगना ने कहा कि वो फिलहाल इतनी मजबूत नहीं हैं की सच को सामने ला सकें लेकिन सही समय आने पर वो हर गैरकानूनी चीज को एक्सपोज करेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि इन लोगों के खिलाफ उनके पास जो सबूत हैं जो उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजने के लिए काफी हैं। साथ ही कंगना ने लंबे समय से आराम से उनकी बातें सुनते आ रहे लोगों का भी शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button