नौकरी लगवाने वाला मैसेज भेजकर बैंक अकाउंट कर रहे खाली

नई दिल्ली

Smartphone आने के बाद कई चीजों का खास ध्यान रखना होता है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में आपको भारी नुकसान हो सकता है। कई लोगों के अकाउंट से पैसे तक गायब हो चुके हैं। ऐसे में आपको इस एक मैसेज को इग्नोर करना चाहिए। क्योंकि कई लोगों के बैंक अकाउंट से इसकी वजह से पैसे तक निकल चुके हैं और लाखों रुपए का चूना भी लग चुका है।

इन दिनों कई यूजर्स के बैंक अकाउंट पर नौकरी लगवाने वाला मैसेज भेजा जा रहा है। इसमें दावा किया जाता है कि यूजर की 50 हजार रुपए महीने की नौकरी लगवा दी जाएगी। बस आपको मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करना होगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधा व्हाट्सऐप चैट में पहुंच जाते हैं। इसमें भी कई दावे किए जाते हैं। यूजर को जानकारी दी जाती है कि उनका चयन हो चुका है।

इंटरव्यू का वह पहला राउंड भी क्लियर कर चुके हैं। अब दूसरा राउंड कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के साथ होगा। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति की एंट्री होती है और वह इसके बारे में जानकारी हासिल करने लगते हैं। दो इंटरव्यू राउंड होने के बाद फाइनल राउंड में पहुंचते हैं। फाइनल राउंड से पहले आपसे सभी डॉक्यूमेंट्स मांगे जाते हैं। इसमें बैंक अकाउंट डिटेल भी देने के लिए कहा जाता है। अब आपको हर हाल में ये जानकारी देनी ही होती है।

बैंक अकाउंट की सभी जानकारी हासिल करने के बाद फोन नंबर एक OTP भेजा जाता है। इस OTP को आपको भूलकर भी शेयर नहीं करना होता है। दरअसल इसी OTP की मदद से आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं। ऐसे में हर यूजर के लिए बहुत जरूरी है कि वह समय पर ही सतर्क हो जाए। क्योंकि ऐसा नहीं करने की स्थिति में आपको मोटा चूना लगने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button