हनी सिंह का टूटा दिल, गर्लफ्रेंड टीना थडानी से ब्रेकअप! डिलीट किए फोटोज

मुंबई

रैपर हनी सिंह  बॉलीवुड में इन दिनों फिर से अपने नए अंदाज में नजर आने लगे हैं। लेकिन लगता है उनकी लव लाइफ की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पत्नी शालिनी तलवार  से अलग होने के बाद हनी सिंह को बीते साल टीना थडानी  के रूप में नया प्यार मिला था। लेकिन अब खबर है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। यहां तक की दोनों ने सोशल अकाउंट से एक दूसरे के संग फोटोज भी डिलीट कर दी हैं।

हनी बीते कुछ दिनों से लगातार टीना को लेकर चर्चा में थे लेकिन अब दोनों का यूं अलग हो जाना सभी के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हनी सिंह इन दिनों 'किसी का भाई किसी की जान' के नए गाने 'छोटू मोटू' को लेकर चर्चा में हैं। दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ भी अब टॉकिंग पॉइंट बन गई है। हनी और टीना के बीच साथ काम करने के दौरान नजदीकियां आई थीं। इसके बाद अप्रैल 2022 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हनी ने टीना के साथ कई फोटोज और वीडियोज भी शेयर किए थे, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहे थे.

दोनों दे रहे कॅरियर पर ध्यान
हनी और टीना की राहें क्यों अलग हुई इसे लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों फिलहाल अपने कॅरियर पर ध्यान देना चाहते हैं। साथ ही दोनों के बीच कुछ मन मुटाव भी हैं इसलिए दोनों थोड़ा समय देना चाहते हैं। वहीं, हनी लंबे ब्रेके बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं इसलिए वे पर्सनल से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस करना चाहते हैं। उधर, एक इंटरव्यू में हनी ने कहा था कि 'आने वाले एलबम में उन्हें काफी बदलाव करना पड़ा क्योंकि तब वे प्यार में थे, लेकिन अब वो प्यार ही नहीं रहा।' यानी हनी पहले ही ब्रेकअप को लेकर इशारा कर चुके थे। 15 मार्च 1983 को जन्में हनी सिंह की साल 2011 में शालिनी तलवार संग शादी हुई थी। साल 2022 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button