Noise ColorFit Caliber पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली

Flipkart पर Big Saving Days सेल का आयोजन किया गया है। इस दौरान आप कई गैजेट्स को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। चाहें नया स्मार्टफोन लेना हो या फिर स्मार्टवॉच, आपको यहां कई ऑफर्स मिल जाएंगे। अब स्मार्टवॉच का जिक्र आया है तो आपको फ्लिपकार्ट पर मिल रहे स्मार्टवॉच के ऑफर के बारे में ही बता देते हैं। यहां पर आपको Noise ColorFit Caliber Smart Watch के बारे में बता रहे हैं जिसे आप 1 हजार से भी कम में खरीद सकते हैं। 75 फीसद के सीधे डिस्काउंट पर इसे आप घर ला सकते हैं। चलिए जानते हैं फोन को कितने रुपये में घर लाया जा सकता है और इसमें क्या खासियतें दी गई हैं।

Noise ColorFit Caliber Smart Watch की कीमत और ऑफर्स: इस स्मार्टवॉच की कीमत वैसे तो 3,999 रुपये है। इसे 75 फीसद डिस्काउंट के साथ मात्र 999 रुपये में खरीदी जा सकती है। इसमें 1.69 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 15 दिन की बैटरी के साथ आती है। इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है।

क्या है खासियत:
इसमें LCD डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। इसमें Noise Health Suite उपलब्ध कराया गया है जिसमें बॉडी टैम्प्रेचर सेंसर, ब्लडड ऑक्जीन, हार्ट रेट मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 60 स्पोर्ट्स मोड के साथ 150 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस दिए गए हैं। इसे NoiseFit ऐप के साथ पेयर किया जा सकता है। इससे आप अपनी हेल्थ का पूरा डाटा रख सकते हैं। यह टचस्क्रीन फीचर के साथ आता है। इसकी बैटरी 15 दिन तक साथ निभा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button