जनआशीर्वाद यात्रा अपने पूरे शबाब, बड़वाह, भीकनगांव में CM का मेगा शो

भोपाल

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा अब अपने पूरे शबाब पर आ चुकी है। कांग्रेस की कब्जे वाली खरगौन जिले की बडवाह और भीकनगांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज इस यात्रा का मेगा शो होने वाला है। इसके लिए यहां पर हजारों लोग उनके पहुंचने से ही पहले सड़कों  पर जमा हो गए हैं। इसी तरह मुरैना जिले की दिमनी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की सभा में हजारों लोग उन्हें सुनने के लिए उमड़े। शर्मा दिमनी के बाद अम्बाह में भी सभा करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर में जनआशीर्वाद यात्रा क्रमांक तीन में शामिल होने के लिए पहुंचे। यह यात्रा खंडवा से शुरू हुई थी। जो अब खरगौन जिले के बडवाह में आज पहुंच रही है। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। सीएम के इस यात्रा में आने की खबर लगते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

रात से ही पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटे हुए हैं। सुबह से ही यहां के लोग मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए सड़कों पर उतर गए हैं। यात्रा वाला रास्ता पूरी तरह से मुख्यमंत्री के होर्डिंग बैनर के भरा गया है।

बड़वाह के विधायक सचिन बिरला कांग्रेस से विधायक हैं, लेकिन वे पिछले कुछ सालों से भाजपा का साथ दे रहे हैं। वे भी इस यात्रा में मौजूद रहे। यहां से यात्रा भीकनगांव जाएंगी। इस सीट पर कांग्रेस का लंबे अरसे से कब्जा है। इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा आज मुरैना जिले के दिमनी पहुंचें। वे शुक्रवार को भी इसी क्षेत्र की जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान मुरैना के युवाओं में उनका जबरदस्त के्रज देखने को मिला। उनसे हाथ मिलाने के लिए युवाओं में होड़ लग गई थी। दिमनी में भी उन्हें जनता ने हाथों-हाथ लिया। दिमनी अभी कांग्रेस के कब्जे वाली सीट है। इस सीट पर 2020 में उपचुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस जीती थी।

बारिश भी नहीं रोक पा रही नेताओं का जोश
जनआशीर्वाद यात्रा को मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने जनता से सीधे जोड़ दिया है। सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दो बार इस यात्रा में भीगते हुए शामिल हुए। खंडवा की जनआशीर्वाद यात्रा में शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा बरसते पानी में जनता के सामने आए। इसके बाद शुक्रवार को मुरैना में भी तेज पानी गिर रहा था, उसी दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण शुरू हुआ, उन्होंने भी कह दिया कि जब जनता भीग रही तो मैं भी भीगते हुए ही आपसे बात करुंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button