फेक करेंसी के झमले से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

आपने कई बार सुना होगा फेक करेंसी के बारे में। कई बार ऐसी खबरें सुनने में आती हैं कि फेक करेंसी सर्कुलेट हो रही हैं। जरा सोचिए, अगर आपके पास फेक करेंसी आ जाए तो आप क्या करेंगे। सबसे पहली बात तो ये कि आप पहचानेंगे कैसे कि आपके पास फेक करेंसी है। ऐसे में हम आपको कुछ प्वाइंट्स बता रहे हैं जिससे आप यह चेक कर सकते हैं कि आपके पास फेक करेंसी नोट है।

Chkfake ऐप के जरिए करें चेक:
यह iOS और एंड्रॉइड पर फ्री में उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए आप फेक करेंसी नोट को पहचान सकते हैं। यह आप कई अलग-अलग कंट्रीज के नोट्स को पहचान सकता है जिसमें भारत भी शामिल है। बस आपको डेनोमिनेशन सर्च करना है और फिर ऐप जैस-जैसा कहे आपको वैसे वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करना है। यहां आपसे कुछ सवालों पूछे जाते हैं जिनका जवाब देने के बाद ऐप यह चेक करती है कि आपके पास जो नोट है वो असली है या नकली।

गांधीजी की फोटो:
भारतीय करेंसी में गांधीजी की फोटो वॉटरमार्क होती है। यह वॉटरमार्क आपको नकली नोट को असली से अलग करने में मदद करता है। नकली करेंसी बनाने वाले लोग वॉटरमार्क बनाने के लिए हैवी ऑयल या ग्रीस का इस्तेमाल करते हैं। इसके कारण वॉटरमार्क नॉर्मल से ज्यादा मोट दिखाई देने लगता है। इसलिए किसी से पैसे लेते समय वॉटरमार्क पर ध्यान जरूर दें।

टाइपोग्राफी और माइक्रो-लेटरिंग:
नकली नोट का पता लगाने के लिए, आप 'भारतीय रिजर्व बैंक' शब्दों की टाइपोग्राफी की जांच कर सकते हैं। ये शब्द नकली नोट पर मोटे दिखाई देंगे, जबकि असली नोट पर ये कहीं ज्यादा स्मूद नजर आते हैं।

फॉर्मेटिंग:
भारतीय मुद्रा में न्यूमेरिकल फिगर्स होती हैं। ये नंबर्स आपको फेक करेंसी को आइडेंटिफाई करने में मदद करेंगी। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको इन नंबर्स की फॉर्मेंटिंग खराब दिखाई देगी। आपको इन नंबर्स के बीच में अजीब सा गैप दिखाई देगा या नंबर्स बड़े छोटे तरह से दिखाई देंगे। इसके जरिए आप यह पहचान सकते हैं कि नोट फेक या असली।

इंक:
नोट पर इंक भी चेक करनी चाहिए। अगर आप फेक नोट को ध्यान से देखेंगे तो आपको खराब छपाई दिखाई देगी। अगर आपके पास एक नकली नोट है, तो आपको स्मज्ड इंक या ब्रोकन लाइन दिखाई देगी। इस तरह से भी आप पता लगा सकते हैं कि आपके पास जो करेंसी है वो नकली है।

सिक्योरिटी थ्रेड:
अगर आपके पास फेक नोट है तो आपको बीच में एक लाइन दिखाई देगी। इस लाइन को सिक्योरिटी थ्रेड कहा जाता है। नकली नोट में ये थ्रेड प्रिंटेड दिखाई देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button