मुख्यमंत्री निवास पर आज मनेगी केवट जयंती

मत्स्य उत्पादकों से होगा संवाद

भोपाल
मुख्यमंत्री निवास पर 15 मई को केवट जयंती मनाई जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भर से आये केवट समुदाय के करीब 2000 प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा म.प्र. में खेती-किसानी को लाभ का व्यवसाय बनाने की मुहिम के अंतर्गत मत्स्य-पालन, पशुपालन, उद्यानिकी आदि क्षेत्रों को भी भरपूर बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में उपलब्ध जल-क्षेत्र के लगभग 99.6 प्रतिशत में मत्स्य-पालन किया जा रहा है।

प्रदेश में वर्ष 2022-23 में 3 लाख 41 हजार टन मत्स्य-उत्पादन और 210 करोड़ स्टे फ्राई मत्स्य-बीज का उत्पादन किया गया। शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर सुगमता से सहकारी संस्थाओं से ऋण उपलब्धता के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर प्रदेश के 80 हजार मत्स्य-पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये जा चुके हैं।

प्रदेश में गत वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मत्स्य-उत्पादन कार्यशाला इंदौर में की गई, जिसमें 5 देशों के प्रतिनिधियों और 1000 मछुआरों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य प्रदेश में उत्पादित मछलियों की मार्केटिंग, ब्रान्डिंग और मत्स्य-पालन के क्षेत्र में नवीन आधुनिक तकनीकी का समावेश के लिए मत्स्य-पालकों को प्रेरित करना था। मत्स्य-पालन में प्रदेश के बालाघाट जिले को देश में उत्कृष्ट जिले का पुरस्कार मिला है। इसी तरह वर्ष 2022-23 में मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को देश में सर्वश्रेष्ठ महासंघ का अवार्ड मिला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button