राघव चड्ढा से साथ मोहाली में मैच देखने गईं परिणीति की कई फोटोज वायरल, दिख गई ये अंगूठी

मोहाली

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा एक साथ देखे जाने पर बार-बार लोगों को उम्मीद दे रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर अफवाहें जोरों पर हैं लेकिन दोनों में से किसी ने भी अब तक शादी पर एक शब्द नहीं बोला है। अब एक बार फिर वे मोहाली में 'पंजाब किंग्स' और 'मुंबई इंडियंस' के बीच आईपीएल मैच देखने एक साथ पहुंचे और इतना ही नहीं, स्टेडियम से परिणीति और राघव की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जैसे ही उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं, फैंस ने परिणीति चोपड़ा की अंगूठी भी देख ली। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वह पहले से ही राघव चड्ढा से सगाई कर चुकी हैं? आइए पड़ताल करते हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के एक साथ स्टेडियम से कई फोटोज सामने आए हैं। कुछ फोटोज में दोनों मैच एंजॉय कर रहे हैं, वहीं कुछ में परी ने राघव के कंधे पर सिर रखा हुआ है। इन्हीं फोटोज में से एक में फैंस ने परिणीति की अंगूठी भी स्पॉट की और वे सोच रहे हैं कि दोनों ने पहले ही सगाई कर ली है। एक यूजर ने लिखा, 'परी की अंगूठी दिख रही है। वे चाहते हैं कि अंगूठी दिखाई दे, तभी ऐसे पोज दिया।' एक ने लिखा, 'उन्होंने लंदन में सगाई की है। उनका रोका लंदन में था। पीसी भी वहीं थीं।' एक यूजर ने कहा, 'यह प्रपोजल की अंगूठी भी हो सकती है।'

कब, कैसे मिले परिणीति-राघव?
उनका रिश्ता पहली बार तब सुर्खियों में आया था, जब उन्हें पहले लंच डेट पर और फिर अगले ही दिन डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कैसे मिले? ये सवाल सबके दिमाग में रहता है। दरअसल दोनों ने कथित तौर पर लंदन में एक साथ पढ़ाई की है और तब से ही बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button