इन आसान तरीके से चलेगा पता UAN नंबर

 

नई दिल्ली

जिन लोगों की सैलरी से PF कटता है उन्हें अपना UAN नंबर जरूर पता होगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) हर एक्टिव PF के लिए एक UAN नंबर जारी करता है। यह नंबर 12 अंकों का होता है। यह नंबर बेहद ही जरूरी होता है। इसी के जरिए आप अपने PF अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। लेकिन कई बार लोगों को उनका UAN नंबर नहीं पता होता है। वो इसे भूल जाते हैं और फिर परेशान होते रहते हैं। अगर आपको भी आपका UAN नंबर नहीं पता है तो आज हम आपको इसे पता करने का तरीका बता रहे हैं।

इस तरह पता करें UAN नंबर:
    सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर आपको दाईं तरफ दिए गए Services सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
    इसके बाद आपको कई विकल्प दिए जाएंगे। इसमें आपको My Employees का विकल्प दिखाई देगा। इस पर आपको क्लिक करना होगा।
    इसके बाद एक नई विंडो ओपन हो जाएगी। आपको स्क्रॉल डाउन करना है। फिर आपको दाईं तरफ Services सेक्शन के अंदर एक विकल्प दिखाई देगा जिसमें से एक Member UAN/Online Service (OCS/OTCP) होगा। इस विकल्प पर क्लिक कर दें।
    फिर आपको Important Links के तहत Know your UAN पर क्लिक करना होगा।
    फिर एक और विंडो ओपन हो जाएगी। यहां आपको फोन नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा। यह आपको रजिस्टर्ड नंबर होना चाहिए।
    फिर आपके पास एक OTP आ जाएगा। इसे एंटर कर दें।
    फिर आपकी स्क्रीन पर आपको कुछ डिटेल्स डालनी होंगी जिमसें नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर आदि होगा।
    इसके बाद आपको Show my UAN पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका UAN नंबर आ जाएगा।

SMS से भी कर सकते हैं पता:
    यह काम आप मैसेज से भी पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको EPFOHO UAN नंबर लिखकर एक नंबर पर भेजना होगा। नंबर है 7738299899
    इसके बाद आपके पास आपका UAN नंबर आ जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button