वीडी शर्मा बोले – बूथ कार्यकर्ता एवं त्रिदेव अपने बूथों पर भाजपा के दर्पण हैं

भोपाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बूथ कार्यकतार्ओं के कामों को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि बूथ कार्यकर्ता एवं त्रिदेव अपने बूथों पर भाजपा के दर्पण हैं। त्रिदेव-पंच परमेश्वर संगठन की सर्वोपरि शक्ति हैं। भाजपा में कार्यकर्ता संगठन की सर्वोपरि शक्ति होता है। इसलिए यहां कार्यकर्ता को देवतुल्य कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं को मिलने वाला संपदा कार्ड उनके सम्मान, पहचान और दायित्व का बोध कराता है। इसलिए बूथ पर 51 प्रतिशत जीत के लिए पूरी ताकत से जुटना है।

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से कहा है कि वे जिलों, मंडलों और विधानसभा स्तर पर प्रवास के दौरान बूथ कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत का अहसास कराएंगे और पार्टी व सरकार की नीतियों के मुताबिक जनता तक संदेश पहुंचाने के लिए कहेंगे। प्रदेश में चुनावी तैयारी में पूरी ताकत झोंक चुकी बीजेपी ने बूथ कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की रणनीति पर भी काम तेज किया है।

पार्टी ने कहा है कि बूथ समिति में विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले सभी समाज के लोगों को शामिल किया जाना चाहिए। हर बूथ में दस लोगों की मजबूत टोली बनाने का काम भी बूथ समितियों को करना है।

बूथ समिति में सामाजिक समीकरण का रखें ध्यान
संगठन की मजबूती को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के साथ बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी अलग-अलग स्थानों पर प्रवास के दौरान बूथ कार्यकर्ताओं की बैठकें लेने और उन्हें काम सौंपने के साथ पूरी ताकत से जुटने का आह्वान तेजी से कर रहे हैं। प्रदेश संगठन ने सभी जिलों से कहा है कि पहली बार मध्यप्रदेश में इस तरह की रचना हुई है, जिसमें संगठन के मापदंडों के अनुरूप विधानसभा में ऐसी टोलियों का गठन किया गया है जो विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक काम करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button