डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत निकला सबसे आगे

नई दिल्ली

डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट करने के मामले में भारत टॉप पायदान पर पहुंच गया है। भारत की तरफ से साल 2022 में रिकॉर्ड संख्या में डिजिटल पेमेंट किए गए। इस दौरान करीब 89.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन हुए हैं। भारत टॉप-5 लिस्ट में बाकी चार देशों से कहीं आगे है।

MyGovIndia की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 46 फीसद रियल टाइम पेमेंट किए गए। इस लिस्ट में ब्राजील दूसरे पायदान पर है। ब्राजील में 29.2 मिलियन डिजिटल पेमेंट हुए। जबकि चीन का तीसरा स्थान है, जहां 17.6 मिलियन लेनदेन डिजिटल हुए। इस लिस्ट में चौथे पायदान पर थाईलैंड है, जहां 16.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन हुए। साउथ कोरिया 8 मिलियन डिजिटल पेमेंट के साथ पांचवे पायदान पर है।

साल 2022 में हुए डिजिटल पेमेंट
भारत – 89.5 मिलियन
ब्राजील – 29.2 मिलियन
चीन – 17.5 मिलिन
थाईलैंड – 16.5 मिलियन
साउथ कोरिया – 8 मिलियन

डिजिटल पेमेंट में भारत सबसे आगे
अगर इन आंकड़ों को देखें, तो भारत के अलावा टॉप के बाकी चार देशों ने मिलकर जिस तादात में डिजिटल लेनदेन किया, उससे ज्यादा लेनदेन भारत ने अकेला किया है। ऐसे में भारत बाकी देशों के मुकाबले कहीं आगे है।

भारत में बढ़ा रहा डिजिटल पेमेंट
भारत सरकार की तरफ से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नई तरह की सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। जैसे हाल ही में क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट की सर्विस शुरू की गई है। साथ ही आधार कार्ड से यूपीआई पेमेंट अकाउंट को एक्टिवेट करने की योजना शुरू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button